Edited By swetha,Updated: 10 Feb, 2019 12:30 PM
शुक्रवार देर शाम बेकाबू बाइक डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में 2 बच्चों के पिता की मौत हो गई। उक्त मामले में थाना डिवीजन नं.-2 की पुलिस ने सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान हैप्पी (25) के रूप में हुई है।
लुधियाना(ऋषि): शुक्रवार देर शाम बेकाबू बाइक डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में 2 बच्चों के पिता की मौत हो गई। उक्त मामले में थाना डिवीजन नं.-2 की पुलिस ने सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान हैप्पी (25) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मृतक सिविल अस्पताल का प्राइवेट सफाईकर्मी था। शुक्रवार शाम लगभग 8 बजे जालंधर बाईपास से सिविल अस्पताल की तरफ एलिवेटिड पुल से आ रहा था, तभी जगराओं पुल के पास बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराया और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।