Edited By swetha,Updated: 21 Apr, 2019 08:33 AM
चंडीगढ़ रोड पर पैदल जा रहे स्कूल बस के चालक को बोलैरो ने चपेट में ले लिया व गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया।
लुधियाना(ऋषि): चंडीगढ़ रोड पर पैदल जा रहे स्कूल बस के चालक को बोलैरो ने चपेट में ले लिया व गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस मामले में थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने मृतक के बेटे जसप्रीत सिंह के बयानों पर केस दर्ज कर बोलैरो कब्जे में ले ली है और चालक की पहचान करने में जुट गई है। मृतक की पहचान अवतार सिंह (47) निवासी जंडियाली के रूप में हुई है।