Edited By swetha,Updated: 24 Apr, 2019 01:34 PM
थाना कूंमकलां अधीन पड़ते गांव चौंता में नशे की लत एक और युवक की जान ले ली। जानकारी के अनुसार गांव बूथगढ़ ससराली निवासी शेरा डी.जे लगाने का काम करता था। वह नशा करने का आदी था।
माछीवाड़ा :थाना कूंमकलां अधीन पड़ते गांव चौंता में नशे की लत एक और युवक की जान ले ली। जानकारी के अनुसार गांव बूथगढ़ ससराली निवासी शेरा डी.जे लगाने का काम करता था। वह नशा करने का आदी था।
वह आज प्रातःकाल करीब 8 बजे घर से कुछ खाए-पीए बिना मोटरसाइकिल पर गया था। यहां उसने नशे का सेवन का किया। इस उपरांत जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसे घबराहट हुई। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। नशे की ओवरडोज के कारण मौत के मुंह में गए नौजवान के शरीर पर टीको के निशान थे। वह 5 बहनों का एकलौता भाई था।