Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Dec, 2017 11:05 AM
शास्त्री नगर की जनता सर्दी के मौसम में भी पेयजल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित लोग अपने आस-पड़ोस व दूर-दराज से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं।
मुकेरियां(सागर): शास्त्री नगर की जनता सर्दी के मौसम में भी पेयजल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित लोग अपने आस-पड़ोस व दूर-दराज से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं।
जानकारी मुताबिक शास्त्री नगर में पिछले करीब एक सप्ताह से नलकों में पानी नहीं आ रहा। लोगों का कहना है कि सर्दी के मौसम में भी पानी की सप्लाई न होने की वजह से वे परेशान हैं। अगर अभी यह हाल है तो गर्मियों में किस प्रकार पेयजल की सप्लाई होगी?
पूर्व डी.एस.पी. चौधरी राम आसरा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कर्म चंद, धर्म चंद, जसवंत सिंह मुल्तानी, इंद्रजीत हंस, कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह, हरमेश शर्मा, अश्विनी कुमार, नीरज, राज कुमार, अशोक शर्मा, सुरजीत सिंह, गणेश महाजन व अन्य पीड़ितों ने बताया कि पानी की सप्लाई न होने से उन्हें पेयजल नहीं मिल पा रहा। वाटर सप्लाई न आने कारण जब वे पेयजल योजना के नलकूप पर गए तो वहां कोई भी उपस्थित नहीं था और पम्प चल नहीं रहा था।
अधिकारी सो रहे कुम्भकर्णी नींद
उक्त लोगों ने कहा कि हमने कई बार अधिकारियों को इस बारे अवगत करवाया लेकिन वे अपनी कुम्भकर्णी नींद से नहीं जागे। इससे शास्त्री नगर के बाशिंदों की समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि शीघ्र ही पानी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें तीव्र रोष प्रकट करना पड़ेगा। पीड़ितों ने विभाग से इसका शीघ्र समाधान करने की मांग की। जब इसकी पुष्टि के लिए नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी कमलजिंद्र सिंह से फोन पर बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।