Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 09:43 AM
पंजाब में टारगेट किङ्क्षलग के विभिन्न मामलों में से लुधियाना के पादरी सुल्तान मसीह के हत्याकांड के केस में गिरफ्तार किए गए एन.आर.आई. यू.के. सिटीजन जगतार सिंह जौहल को आज ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट सुमित सभ्रवाल की अदालत में पेश किया गया।
लुधियाना (मेहरा): पंजाब में टारगेट किङ्क्षलग के विभिन्न मामलों में से लुधियाना के पादरी सुल्तान मसीह के हत्याकांड के केस में गिरफ्तार किए गए एन.आर.आई. यू.के. सिटीजन जगतार सिंह जौहल को आज ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट सुमित सभ्रवाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत में सरकारी वकील राजवीर सिंह चाहल ने जौहल को पुन: पुलिस रिमांड भेजने की मांग करते कहा कि पुलिस द्वारा अभी इस मामले में और नामों का खुलासा करवाए जाने का काम बाकी है।
इसके अलावा इस वारदात को अंजाम देने के लिए हुई भारी राशि की ट्रांजैक्शन संबंधी भी जानकारी जुटाई जानी बाकी है, जिस पर आरोपी पक्ष के वकील ने कहा कि पुलिस द्वारा पहले ही जौहल को कई दिन के रिमांड पर रखा जा चुका है और अभी तक पुलिस ने कोई भी संतुष्टि जनक जांच का खुलासा नहीं किया है, इसलिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर न भेजा जाए।
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी जौहल को पुन: 30 नवम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, ङ्क्षहदू नेता अमित शर्मा की हत्या मामले में गिरफ्तार तलजीत सिंह उर्फ जिम्मी को भी इलाका मैजिस्ट्रेट राजिन्द्र सिंह नागपाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत में सरकारी वकीलों राजवीर सिंह चाहल व मनजिन्द्र कौर ने जिम्मी का पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की।