Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 08:22 AM
एक नाबालिग लड़की के घर घुस कर उससे छेड़छाड़ करने के मामले में थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।
कपूरथला (भूषण): एक नाबालिग लड़की के घर घुस कर उससे छेड़छाड़ करने के मामले में थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। जानकारी के मुताबिक गांव माधोझंडा से संबंधित एक महिला ने थाना सदर कपूरथला की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है तथा उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। गत दिनों वह निजी काम के लिए कपूरथला आई हुई थी।
उसकी 14 वर्षीय लड़की जो कि 9वीं कक्षा की छात्रा है, घर पर अकेली थी। इस दौरान जब वह दिन के 12 बजे अपने घर आई तो उसने देखा कि घर के अंदर हरविंद्र सिंह बिल्लू पुत्र सुरिंद्र सिंह निवासी गांव माधोझंडा उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था तथा उसकी लड़की उसे मना कर रही थी लेकिन इसके बावजूद भी वह उसकी लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वहीं बिल्लू उसे देख कर मौके से भाग गया। थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके का मुआयना कर आरोपी हरविंद्र सिंह उर्फ बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।