Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 03:46 PM
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने किसान कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्हेंने सरकार पर सिर्फ कांग्रेसियों का ही कर्ज माफ किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेसी मंत्रियों पर माफिया राज फैलाने का भी आरोप लगाया।
संगरूरः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने किसान कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्हेंने सरकार पर सिर्फ कांग्रेसियों का ही कर्ज माफ किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेसी मंत्रियों पर माफिया राज फैलाने का भी आरोप लगाया।
पंजाब के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने पंजाब की सत्ता पर काबिज कैप्टन सरकार और उनके मंत्रियों पर तीखा हमला बोला आरोप लगाया कि गरीबों, किसानों,खेत मजदूरों को कर्जा माफ करने का हलफनामा देकर सत्ता में आई कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कैप्टन सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। इसके अइलावा उन्होंने सरकार पर सिर्फ कांग्रेसियों का कर्जा माफ करने और कांग्रेस मंत्रियों पर माफिया राज फैलाने और हरियाणा से शराब तस्करी करने का भी आरोप भी लगाया।
पंजाब में किसान कर्ज माफी का मुद्दा पूरी तरह से गरमाया हुआ है जहां सत्ता पर काबिज कैप्टन सरकार किसानों का कुछ हद तक कर्जा माफ करने का ऐलान कर अपनी पीठ थपथपाने पर तुली है वहीं विरोधी पार्टिया कर्जा माफी पर कैप्टन सरकार पर अपना वादा पूरा न करने का आरोप लगा रही हैं।
जिला संगरूर के दिडबा में एक समारोह में पहुंचे सुखबीर बादल ने कहा कि चुनाव से पहले कैप्टन ने कर्ज माफ करने का हलफनामा देकर वादा किया था लेकिन सरकार बनने के बाद अब 90 हजार करोड़ के कर्ज में से मात्र 1 प्रतिशत कर्ज माफ कर कैप्टन सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है जिसके चलते इसे तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।
बादल ने यह भी आरोप लगाया कि कैप्टन ने सिर्फ बड़े-बड़े अपने कांग्रेसी नेताओं का ही कर्ज माफ किया है जबकि वे गरीब और जरूरतमंद किसानों का कर्ज माफ करना भूल गई है। पंजाब में इंडस्ट्री को बिजली मुफ्त देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार जैसी कोई चीज नहीं है। कई बार केबिनेट में फैसला लिए जाने के बावजूद भी कुछ भी लागू नहीं हो रहा। सभी कांग्रेस मंत्री माफिया राज्य फैलाने में जुटे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा से सभी कांग्रेसी मंत्री शराब पंजाब में तस्करी कर रहे है।