Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 10:25 AM
डेरा ब्यास में 5 महिलाओं को किसी अज्ञात व्यक्ति ने नशीली चाय पिलाकर उनका सामान चोरी कर लिया।
अमृतसर (अरुण) : डेरा ब्यास में 5 महिलाओं को किसी अज्ञात व्यक्ति ने नशीली चाय पिलाकर उनका सामान चोरी कर लिया।
जी.आर.पी. थाना जालंधर की पुलिस द्वारा इन महिलाओं को जो कि बेहोशी की हालत में उल्टियां कर रही थीं, सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया। ब्यास थाने की पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।