Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 02:52 AM
पंजाब पुलिस की सख्ती के कारण तस्करों ने हैरोइन सप्लाई के मोडस ओपरैंडी बदल दी है। काऊंटर इंटैलीजैंस और जगराओं पुलिस ने ज्वाइंट आप्रेशन के दौरान युगांडा सिटीजन महिला को गिरफ्तार किया है। महिला तस्कर द्वारा कैप्सूल में भर कर हैरोइन ‘डैड फिश’ में छिपाई...
जालंधर/जगराओं(प्रीत,भंडारी): पंजाब पुलिस की सख्ती के कारण तस्करों ने हैरोइन सप्लाई के मोडस ओपरैंडी बदल दी है। काऊंटर इंटैलीजैंस और जगराओं पुलिस ने ज्वाइंट आप्रेशन के दौरान युगांडा सिटीजन महिला को गिरफ्तार किया है।
महिला तस्कर द्वारा कैप्सूल में भर कर हैरोइन ‘डैड फिश’ में छिपाई हुई थी। ‘डैड फिश’ में छिपा कर नई दिल्ली से लाई गई 1.5 किलो हैरोइन बरामद की गई है। हैरोइन तस्करी के नैटवर्क में संलिप्त नाईजीरियन समेत समेत 2 लोग पहले ही जेल में हैं जबकि महिला समेत 2 लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
जालंधर जोन के आई.जी. अर्पित शुक्ला ने बताया कि काऊंटर इंटैलीजैंस के ए.आई.जी. हरकमलप्रीत सिंह खख को सूचना मिली थी कि नई दिल्ली से महिला हैरोइन लेकर जगराओं एरिया में आ रही है। इस पर जगराओं पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त आप्रेशन के दौरान पुलिस ने जगराओं-मोगा नैशनल हाईवे से महिला रोजट नेमूताबी निवासी युगांडा को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से मिली 6 ‘डैड फिश’ में से 50-50 ग्राम के 30 कैप्सूल में भरी गई 1.5 किलो हैरोइन बरामद की गई।
आई.जी. शुक्ला ने बताया कि आरोपी महिला रोजट नेमूताबी नाभा जेल में बन्द नाईजीरियन नेबुस उर्फ माइकल निवासी एंगो के लिए काम कर रही थी। आई.जी. अॢपत शुक्ला ने बताया कि माइकल नाभा जेल में है। उसको मार्च 2017 में मोहाली पुलिस ने हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। तस्करी के इस नेक्सेस में नाभा जेल में बंद माइकल, चूरा-पोस्त तस्कर राजा सिंह उर्फ राजू तथा मोगा के गांव दौलेवाल निवासी तस्कर गुरजंट सिंह उर्फ जंट व दिल्ली निवासी महिला मनप्रीत के नाम सामने आए हैं। माइकल और राजू को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा रहा है तथा गुरजंट व मनप्रीत की तलाश की जा रही है।