Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 08:56 AM
सीमावर्ती क्षेत्र में बी.एस.एफ. की कड़ी निगरानी के बावजूद पाकिस्तानी तस्करों द्वारा आए दिन अंजाम दी जा रही नशीले पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष आदेश जारी किया है।
फिरोजपुर (मल्होत्रा): सीमावर्ती क्षेत्र में बी.एस.एफ. की कड़ी निगरानी के बावजूद पाकिस्तानी तस्करों द्वारा आए दिन अंजाम दी जा रही नशीले पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष आदेश जारी किया है।
जिला मैजिस्ट्रेट रामवीर ने कहा कि जिले की सीमा में पड़ते दरियाओं में प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा पाकिस्तान की ओर से ड्रग स्मगङ्क्षलग करने के लिए किश्तियों का उपयोग किया जा सकता है। इन देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए और ऐसी स्थिति से एडवांस में निपटने हेतु सतलुज दरिया में रात 7 से सुबह 7 बजे तक किश्तियां चलाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश 31 जनवरी, 2018 तक लागू रहेगा।