Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 09:06 AM
एक महिला से गत 4 वर्षों से दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छापामारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कपूरथला(भूषण): एक महिला से गत 4 वर्षों से दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छापामारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव तोगावाल निवासी एक महिला ने थाना सदर कपूरथला की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 4 वर्ष पहले उसकी हवेली के साथ रहने वाले जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र कश्मीर सिंह ने उसे धमका कर शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद वह उसे लगातार जान से मारने की धमकियां देते हुए दुष्कर्म करता रहा।
लेकिन धमकियों के डर से वह पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज नहीं करवा पाई। इसी दौरान आरोपी सभी हदें पार करता रहा और आखिरकार उसे न्याय के लिए पुलिस के समक्ष गुहार लगानी पड़ी। वहीं थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने वूमैन सैल कपूरथला की इंचार्ज जसमेल कौर के नेतृत्व में आरोपी जग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान सदर पुलिस के एस.एच.ओ. परमिंद्र सिंह ने छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।