Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Dec, 2017 05:52 PM
कैनाल कालोनी पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रानो (काल्पनिक नाम) ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह अपनी सहेली को मिलने के लिए परस राम नगर में गई थी जो अपने...
बठिंडा(विजय): कैनाल कालोनी पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रानो (काल्पनिक नाम) ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह अपनी सहेली को मिलने के लिए परस राम नगर में गई थी जो अपने मायके घर आई हुई थी।
इसी दौरान जब वह अपनी सहेली के घर गई तो उसकी सहेली घर में मौजूद नहीं थी परन्तु उसका पति घर में अकेला था। जब वह अपनी सहेली का इंतजार कर रही थी तो आरोपी ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसकी बेहोशी का फायदा उठाते उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।