पावर निगम में होगी 853 कर्मचारियों की भर्ती

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 10:47 AM

power corporation recruits 853 employees

स्टाफ शॉर्टेज को लेकर पावर निगम 853 कर्मचारियों की भर्ती करने जा रहा है। इसमें जूनियर इंजीनियर/ इलैक्ट्रीकल के 300 अहम पद हैं। फील्ड स्टाफ में जे.ई. की भर्ती हमेशा से मुख्य मांगों में एक रही है। सब-स्टेशन अटैंडैंट के 253 पद निकाले गए हैं जबकि लोअर...

जालंधर (पुनीत): स्टाफ शॉर्टेज को लेकर पावर निगम 853 कर्मचारियों की भर्ती करने जा रहा है। इसमें जूनियर इंजीनियर/ इलैक्ट्रीकल के 300 अहम पद हैं। फील्ड स्टाफ में जे.ई. की भर्ती हमेशा से मुख्य मांगों में एक रही है। सब-स्टेशन अटैंडैंट के 253 पद निकाले गए हैं जबकि लोअर डिवीजन क्लर्क (एल.डी.सी.) के 300 पद होंगे। आवेदन शुरू हो चुका है जबकि इसकी अंतिम तिथि 8 जनवरी है। 

इस बार रूटीन के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया तेज होगी और चुने गए प्रतिभागियों के पास जल्द ही अपना नियुक्त पत्र होगा। इसके लिए पावर निगम की वैबसाइट पी.एस.पी.सी.एल. पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पावर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक कर्मचारियों की कमी के चलते दूसरे कर्मचारियों पर वर्क लोड अधिक होने की शिकायतें मिलने के चलते विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया निकाली गई है। 

इसके अलावा रिटायर्ड हो रहे कर्मचारियों के कारण भी स्टाफ कम होता जा रहा है। स्टाफ शॉर्टेज को लेकर हो रही इस भर्ती के चलते युवाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें काम के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। स्टाफ की इस भर्ती को विभिन्न जोन में तैनात किया जाएगा। पावर निगम की इस भर्ती प्रक्रिया से विभिन्न एसोसिएशन की मांगें पूरी होनी शुरू हो जाएंगी और विभाग के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों में भी कमी आएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!