Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 09:56 AM
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दोरांगला पुलिस पार्टी द्वारा डी.एस.पी. मुख्यालय बलदेव सिंह तथा थाना अध्यक्ष इंस्पैक्टर कुलजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में कस्बे के सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान निरंतर जारी रखा गया।
दोरांगला(नंदा): गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दोरांगला पुलिस पार्टी द्वारा डी.एस.पी. मुख्यालय बलदेव सिंह तथा थाना अध्यक्ष इंस्पैक्टर कुलजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में कस्बे के सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान निरंतर जारी रखा गया।
डी.एस.पी. बलदेव सिंह ने बताया कि इस तलाशी अभियान में पुलिस बल को 3 भागों में बांट कर गुज्जरों के डेरों, ट्यूबवैलों, खेतों में स्थित डेरों व गन्ने के खेतों की तलाशी की जा रही है ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में किसी तरह की अप्रिय घटना घटित न हो सके।