Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 05:35 PM
सी.आई.ए.-2 पुलिस बङ्क्षठडा ने आज गांव कल्याण सुखा में 2 सगे भाइयों को 89 पेटियां हरियाणा मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया है, जिनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बठिंडा(बलविंद्र): सी.आई.ए.-2 पुलिस बङ्क्षठडा ने आज गांव कल्याण सुखा में 2 सगे भाइयों को 89 पेटियां हरियाणा मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया है, जिनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार सी.आई.ए.-2 के सहायक थानेदार गुरसाहिब सिंह को सूचना मिली थी कि गांव कल्याणा सुखा में भारी मात्रा हरियाणा शराब पहुंच रही है जिस पर उक्त अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गांव कल्याण सुखा में अमृतपाल सिंह व राजविंद्र सिंह के घर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने के कु छ मिनट पहले ही एक कैंटर 89 पेटियां हरियाणा शराब उतार कर गया था जिसको दोनों भाई घर के अंदर रख रहे थे।
अमृतपाल सिंह गांव में कबाड़ की दुकान करता है, जबकि राजविंद्र सिंह खेती करता है परन्तु साथ-साथ ये दोनों शराब या अन्य नशों की तस्करी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। करीब 15 वर्ष पहले अमृतपाल सिंह पर एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला भी दर्ज हो चुका है, जबकि राजविंद्र सिंह को एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत 10 वर्ष की कैद की सजा हो चुकी है जिसमें वह जमानत पर रिहा चल रहा था।