Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 11:07 AM
प्रीत नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग महिला के कत्ल की सूचना मिलते ही पुलिस ने डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच के नेतृत्व में एक घर में जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान न होने के कारण पुलिस ने...
कपूरथला(भूषण): प्रीत नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग महिला के कत्ल की सूचना मिलते ही पुलिस ने डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच के नेतृत्व में एक घर में जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान न होने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रीत नगर गली नं.-3 में रहने वाली बुजुर्ग महिला परसीनी देवी पत्नी रमेश दत्त का किसी ने कत्ल कर दिया है। इस पर जब डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच संदीप सिंह मंड के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम जिसमें एस.एच.ओ. सिटी इंस्पैक्टर रामेश्वर सिंह तथा पी.सी.आर. इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़ शामिल थे, ने मौके पर पहुंच कर जब शव का मुआयाना किया तो शव पर कहीं भी चोट का निशान नजर नहीं आया। इस पर पुलिस ने मौत के कारणों का खुलासा करने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भेज दिया। वहीं इस संबंध में डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच संदीप सिंह मंड ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।