Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 08:29 AM
थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते शेरपुर कलां में स्थित एक वेहड़े में पति व बच्चों के साथ रहने वाली महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
लुधियाना(पंकज): थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते शेरपुर कलां में स्थित एक वेहड़े में पति व बच्चों के साथ रहने वाली महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार आरती स्टील की कैंटीन में काम करने वाला दिलीप सिंह अपनी पत्नी सरस्वती (35) व 2 लड़कियों के साथ शेरपुर कलां स्थित वेहड़े की पहली मंजिल में बने कमरे में रहता है।
वीरवार को जब वह ड्यूटी से वापस आया तो देखा कि उसके बच्चे नीचे खेल रहे थे, जबकि ऊपर कमरे में उसकी पत्नी का शव पड़ा हुआ था, जिसकी हत्या गला घोंटने से हुई लगती थी। इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचे ए.डी.सी.पी. संदीप शर्मा, ए.सी.पी. अमनदीप बराड़, थाना प्रभारी बिटन कुमार ने बताया कि महिला की हत्या में किसी परिचित का हाथ लगता है। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।