खाना बना रहा प्रवासी मजदूर झुलसा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 03:21 PM

migrant laborers scorching

खाना बना रहा एक प्रवासी मजदूर गैस सिलैंडर लीक होने के बाद लगी आग से झुलस गया जिसे उपचार हेतु कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन मथुरा दास पुत्र मोहन लाल...

कपूरथला (मल्होत्रा): खाना बना रहा एक प्रवासी मजदूर गैस सिलैंडर लीक होने के बाद लगी आग से झुलस गया जिसे उपचार हेतु कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन मथुरा दास पुत्र मोहन लाल निवासी मोहल्ला बक्करखाना, कपूरथला ने बताया कि वह प्रात: काम पर जाने से पहले अपने लिए खाना बना रहा था।

अचानक छोटे गैस सिलैंडर से गैस लीक हो गई जिससे उसके कपड़ों को आग लग गई एवं वह बुरी तरह झुलस गया। झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए 108 नंबर एंबुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी चिंताजनक हालत को देखकर उसके परिजन उसे अमृतसर के अस्पताल में ले गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!