Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 12:03 PM
स्वतंत्रता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों की तरफ से बनाई संस्था ने गुरुद्वारा सिंह सभा में राज्य प्रधान हरिन्द्रपाल सिंह खालसा के नेतृत्व में बैठक करके अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए बिगुल बजा दिया है। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके...
पटियाला(जोसन): स्वतंत्रता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों की तरफ से बनाई संस्था ने गुरुद्वारा सिंह सभा में राज्य प्रधान हरिन्द्रपाल सिंह खालसा के नेतृत्व में बैठक करके अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए बिगुल बजा दिया है। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उनके पी.ए. गुरमेल सिंह को मैमोरैंडम दिया। उन्होंने ऐलान किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा न किया तो वे तेज संघर्ष करेंगे।
नेताओं ने कहा कि समय-समय की सरकारों की तरफ से देश को आजाद करवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को आंखों से ओझल किया जा रहा है। पिछले कई सालों से उत्तराधिकारी संगठन की तरफ से अपनी मांगों बारे संघर्ष किया जा रहा है।
संगठन की तरफ से जिला प्रशासन, हलके के एम.एल.ए. और कुछ मंत्रियों को भी समय-समय पर मांग पत्र दिए गए थे। परंतु मुद्दा वहीं का वहीं है। आज की मीटिंग में अलग-अलग वक्ताओं की तरफ से सरकार की नीतियों की ङ्क्षनदा की गई। बैठक में राज्य प्रधान हरिन्द्रपाल सिंह खालसा, सरपरस्त बाबा भूपिन्द्र सिंह, स्वतंत्रता सेनानी गुरदेव सिंह सुनाम, जैमल सिंह, काला सिंह, मोहकम सिंह, वरियाम सिंह पटियाला, जिला प्रधान तरनतारन सकत्तर सिंह, जोध सिंह, गुरदेव सिंह, चमकौर सिंह, मेजर सिंह, भरपूर सिंह, राम सिंह, दलजीत सिंह मुख्य वक्ता संगरूर आदि उपस्थित थे।