Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 10:57 AM
त्यौहारी सीजन समाप्त होने के बाद नवम्बर महीना दस्तक दे चुका है। नवरात्रों के बाद दशहरा, करवाचौथ व हाल ही में दीपावली भी बीत चुके हैं जबकि सर्द ऋतु की ठंडी आहट अभी दूर तक महसूस नहीं हो रही है ....
पठानकोट(शारदा): त्यौहारी सीजन समाप्त होने के बाद नवम्बर महीना दस्तक दे चुका है। नवरात्रों के बाद दशहरा, करवाचौथ व हाल ही में दीपावली भी बीत चुके हैं जबकि सर्द ऋतु की ठंडी आहट अभी दूर तक महसूस नहीं हो रही है जबकि नवरात्रों में ठंड की हल्की अनुभूति होने लगती है जोकि दीपावली आते-आते ठिठुरन के रूप में जोर पकड़ लेती है परन्तु पिछले कुछेक वर्षों से मौसम का मिजाज विशेषज्ञों की भी समझ से परे है। कार्तिक महीना जिसे जाड़े के जोर वाला महीना माना जाता है, में मौसम बेमेल सा बना हुआ है, वहीं डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों का संक्रमण जोरों पर है।
सिविल अस्पताल में संक्रमित रोगियों की संख्या में हो रहा इजाफा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ओ.पी.डी. बढ़ती जा रही है तथा वार्डों में रोगियों के लिए बैड कम पड़ रहे हैं तथा कुछेक रोगियों का बैंच पर ही इलाज करना पड़ रहा है जबकि दूसरी ओर मौसम पूरे सप्ताह भर शुष्क बना हुआ है जिससे गला, जुकाम व बुखार आदि रोगों से लोग जूझ रहे हैं।
आगामी सप्ताह भर मौसम की स्थिति जस की तस बनी रहने की उम्मीद है। नवम्बर में पारा 29 डिग्री के आसपास बना हुआ है जिसे गर्म मौसम की श्रेणी में रखा जाता है। पारे के 25 डिग्री से नीचे लुढ़कने के बाद ही ठंड के यौवन पर आने की उम्मीद है।
आगे ऐसे रहेगा मौसम का मिजाज
दिन |
तापमान |
शुक्रवार |
29 (18) |
शनिवार |
30 (17) |
रविवार |
30 (17) |
सोमवार |
29 (17) |
मंगलवार |
29 (17) |
बुधवार |
28 (17) |
वीरवार |
28 (16) |