Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 08:40 AM
नॉर्दर्न रेलवे के जी.एम. विश्वेश चौबे 22 दिसम्बर को जालंधर सिटी स्टेशन आएंगे। उनके आने की सूचना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। फिरोजपुर मंडल के डी.आर.एम. समेत सभी विभागों के इंचार्ज और स्थानीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। जानकारी के...
जालंधर (गुलशन): नॉर्दर्न रेलवे के जी.एम. विश्वेश चौबे 22 दिसम्बर को जालंधर सिटी स्टेशन आएंगे। उनके आने की सूचना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। फिरोजपुर मंडल के डी.आर.एम. समेत सभी विभागों के इंचार्ज और स्थानीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक जी.एम. 22 दिसम्बर सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
इसके बाद वह जालंधर कैंट में ब्रिज वर्कशॉप और अमृतसर में स्थित वर्कशॉप का निरीक्षण करेंगे। जी.एम. दौरे को लेकर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रैस्ट हाऊस और स्टेशन पर कमियों को दूर किया जा रहा है। रेलवे रैस्ट हाऊस से रेल लाइनों के बीच से प्लेटफार्म नंबर 2 को जाते रास्ते पर पेंटिंग की जा रही है। टूटे हुए फर्श को रिपेयर किया जा रहा है।
संबंधित विभाग के अधिकारी खुद मौके पर खड़े होकर काम करवा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पता चला है कि जी.एम. दौरा रद्द भी हो सकता है, क्योंकि 22 दिसम्बर को रेलवे बोर्ड द्वारा मीटिंग बुलाई जा रही है। सी.पी.आर.ओ. नितिन चौधरी ने बताया कि मीटिंग आ जाने की वजह से अब जी.एम. इंस्पैक्शन का प्रोग्राम बुधवार शाम तक फाइनल होगा।