Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 01:53 PM
थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने युवाओं को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 6 लाख की ठगी मारने पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तरनतारन(रमन): थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने युवाओं को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 6 लाख की ठगी मारने पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को गांव संगवा निवासी अवतार सिंह पुत्र मघर सिंह ने बताया कि तरनतारन के मुरादपुरा निवासी चेयरमैन लक्खा सिंह वल्टोहा ने जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव राय (तहसील खमाणो) निवासी अवतार सिंह राय पुत्र मलकीत सिंह से मिलकर उसे कहा कि उनकी सरकार-ए-दरबार काफी पहुंच है। उन्होंने अवतार सिंह की लड़की अमृतपाल कौर व गुलजार सिंह के लड़के सुखप्रीत सिंह को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फरवरी 2016 में साढ़े 6 लाख की ठगी मार ली। आरोपियों ने अमृतपाल कौर और सुखबीर सिंह को नौकरी नहीं दिलाई, जिस बाबत पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के बाद वीरवार को थाना सदर तरनतारन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।