Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 11:55 AM
मानहानि के मामले में पूर्व डी.जी.पी शशिकांत आज जालंधर अदालत में पेश हुए। इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।
जालंधर(जसप्रीत): मानहानि के मामले में पूर्व डी.जी.पी शशिकांत आज जालंधर अदालत में पेश हुए। इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।
बता दें अप्रैल 2014 में प्रैस क्लब में प्रैस कांफ्रैंस कर शशिकांत ने छह लोगों पर नशे की तस्करी करने का आरोप लगाया था। इनमें लोकल भाजपा नेता शेखर उर्फ जिम्मी कालिया का नाम भी शामिल था। इसके बाद जिम्मी कालिया ने 6 अक्टूबर 2014 को अदालत में मानहानि का केस दायर किया था कि पूर्व डीजीपी ने बिना सबूत के उनपर बेबुनियाद आरोप लगाए थे।