Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 12:18 PM
मोगा-फिरोजपुर जी.टी. रोड पर गांव दुन्नेके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक 55 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। सूचना मिलने पर थाना सदर मोगा के सहायक थानेदार सुरिन्द्र पाल सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक भागने में सफल...
मोगा (आजाद): मोगा-फिरोजपुर जी.टी. रोड पर गांव दुन्नेके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक 55 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। सूचना मिलने पर थाना सदर मोगा के सहायक थानेदार सुरिन्द्र पाल सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक भागने में सफल हो गया।
उन्होंने बताया कि बुजुर्ग सड़क के किनारे पैदल जा रहा था और तेज रफ्तार ट्रक मोगा की तरफ से आया और बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल मोगा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम मोगा के डिप्टी मेयर जरनैल सिंह दुन्नेके की शिकायत पर ट्रक चालक हरनेक सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी राम नगर मोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।