दहेज के लिए पुत्रवधू को घर से निकाला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 11:08 AM

dowry case

बाघापुराना निवासी महिला ने अपने एन.आर.आई. पति तथा ससुराली परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।

मोगा(आजाद): बाघापुराना निवासी महिला ने अपने एन.आर.आई. पति तथा ससुराली परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में पीड़िता परमजीत कौर ने कहा कि उसकी शादी 14 अप्रैल, 2013 को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार मलेशिया में रहते गुरसेवक सिंह निवासी गांव चन्नूवाला के साथ हुई थी। शादी के समय मायके परिवार द्वारा हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया। शादी के समय उसे कहा गया कि उसका पति उसे मलेशिया ले जाएगा, लेकिन शादी के बाद उसके पति ने उसे पक्का वीजा दिलवाकर मलेशिया ले जाने की बजाय धोखे से टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया बुला लिया और वहां उसे परेशान करने लगा। इस पर वह वापस भारत आ गई। 

उसने कहा कि ससुरालियों द्वारा और दहेज की मांग करके परेशान किया जाने लगा। इस पर मायके वालों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने पति के अलावा ससुर बावा सिंह तथा सास गुरमीत कौर व अन्य ससुराली परिवार के सदस्यों को पंचायती तौर पर कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। आखिरकार उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकियां दीं। उन्होंने दाज-दहेज का सारा सामान भी हड़प लिया।

एस.पी.एस. मोगा ने इस संबंध में जांच कर सभी आरोप सही पाए जाने पर पीड़िता के पति गुरसेवक सिंह, ससुर बावा सिंह व सास गुरमीत कौर निवासी गांव चन्नूवाला के खिलाफ धोखाधड़ी तथा दाज-दहेज खातिर तंग-परेशान करने के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सहायक थानेदार जगसीर सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!