Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 05:22 PM
आवारा कुत्तों के झुंड ने कूड़ा-कर्कट फैंकने गई रामूवाला कलां निवासी महेन्द्र कौर (60) पर हमला करके उसे घायल कर दिया।
मोगा (आजाद): आवारा कुत्तों के झुंड ने कूड़ा-कर्कट फैंकने गई रामूवाला कलां निवासी महेन्द्र कौर (60) पर हमला करके उसे घायल कर दिया।
महिला के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हुए और उन्होंने कुत्तों को वहां से भगाया। इसी तरह स्टाफ कालोनी मोगा निवासी लखविंद्र सिंह (28) जब सुबह घर से काम पर जा रहा था तो आवारा कुत्तों ने उसे काटकर घायल कर लिया। उक्त दोनों को सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। इससे पहले भी आवारा कुत्तों ने 18 के करीब लोगों को अपना शिकार बनाया था। स्थानीय लोगों ने निगम से गुहार लगाई कि कुत्तों की समस्या का समाधान किया जाए।