Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 11:57 AM
थाना सिविल लाइन की पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें बलदेव सिंह पुत्र हजारा सिंह, जगजोध सिंह, कर्मजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह,...
पटियाला(बलजिन्द्र) : थाना सिविल लाइन की पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें बलदेव सिंह पुत्र हजारा सिंह, जगजोध सिंह, कर्मजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, बलदेव सिंह की पत्नी, जगजोध सिंह की पत्नी निवासी दर्शना कालोनी अबलोवाल और 5-6 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।
इस संबंधी सिमरनजीत सिंह पुत्र सुखविंद्र निवासी गांव धमोट कलां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी नानी रजिंद्र कौर पत्नी गुरदयाल सिंह निवासी दर्शना कालोनी पटियाला के पास रहता है। उक्त व्यक्तियों ने उसके घर में दाखिल होकर उससे और उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह झगड़ा जमीनी विवाद को लेकर हुआ है। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।