Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 12:09 PM
खेतीबाड़ी विकास बैंक के अधिकारियों ने डिफाल्टर्स से वसूली का अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों द्वारा बैनर के साथ डिफाल्टरों के घर जाकर उन पर कर्ज वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है तथा मौके पर भी वसूली की जा रही है।
फिरोजपुर(जैन): खेतीबाड़ी विकास बैंक के अधिकारियों ने डिफाल्टर्स से वसूली का अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों द्वारा बैनर के साथ डिफाल्टरों के घर जाकर उन पर कर्ज वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है तथा मौके पर भी वसूली की जा रही है।
मैनेजर वेद प्रकाश ने बताया कि कुछ किसान नोटबंदी व सरकार की कर्ज माफी मुहिम का बहाना बनाकर उनकी रकम को वापस करने से लटका रहे थे, लेकिन उन्होंने सख्त एक्शन लेते हुए ऐसे लोगों के घर-घर जाना शुरू किया है। पंजाब सरकार की कर्ज माफी मुहिम उनके बैंक पर लागू नहीं होती। कुछ डिफाल्टर्स के घरों के बाहर अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरने भी लगाए, जिसके चलते कई लोगों ने मौके पर चैक भी दिए हैं।
रिजनल मैनेजर बलवीर सिंह गिल के मुताबिक किसानों को समझाया कि वे अपनी किस्तें बैंक को समय पर दें ताकि बड़े कर्ज से बच सकें। उन्होंने कहा कि बैंक का पैसा बड़े डिफाल्टरों के पास रुकने से अन्य लोगों को कर्ज देने में परेशानी है। इस अवसर पर पियूष बांसल भी उपस्थित थे।