Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 11:17 AM
मंदिर वैरागियां कोट पक्षियां में हर वर्ष की तरह इस बार भी अन्नकूट( श्री गोवर्धन पूजा) महोत्सव धूमधाम से करवाया गया, जिसमें श्री राम चरित मानस पाठ का भोग डाला गया। मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए श्री विजय चोपड़ा....
जालंधर (कोहली): मंदिर वैरागियां कोट पक्षियां में हर वर्ष की तरह इस बार भी अन्नकूट( श्री गोवर्धन पूजा) महोत्सव धूमधाम से करवाया गया, जिसमें श्री राम चरित मानस पाठ का भोग डाला गया। मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए श्री विजय चोपड़ा ने सभी को अन्नकूट महोत्सव की बधाई दी। मंदिर की ओर से श्री विजय चोपड़ा को सम्मानित किया गया। महंत प्रेमदास जी महाराज ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव का शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है।
श्री विजय चोपड़ा सफेद वस्त्रों में महान संत हैं। पंजाब केसरी का देश सेवा में बहुत बड़ा योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महंत रामदास, बृज मोहनदास रामायणी, महंत जय रामदास, महंत गोवर्धन दास विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर नीरज अरोड़ा, श्रीमती रचना अरोड़ा आदि उपस्थित थे। इस दौरान विशाल भंडारा भी लगाया गया।