Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 08:04 AM
प्रेम नगर में गत सायं हुए एक झगड़े में एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन मुक्खा ने बताया कि वह बाजार से अपने घर जा रहा था। जब वह चांदी राम वर्मा पंप के निकट पहुंचा तो पुरानी रंजिश...
अबोहर (रहेजा, भारद्वाज): प्रेम नगर में गत सायं हुए एक झगड़े में एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन मुक्खा ने बताया कि वह बाजार से अपने घर जा रहा था। जब वह चांदी राम वर्मा पंप के निकट पहुंचा तो पुरानी रंजिश के चलते शीलू ने अपने साथियों सहित उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
इसी मामले में घायल शीलू पुत्र जग्गा राम ने बताया कि गत सायं वह गली में गुजर रहा था तो उक्त मुक्खा ने अपने बेटों संग मिलकर उससे मारपीट शुरू कर दी। जब बीच-बचाव में उसकी मां जद्दो देवी आई तो उक्त लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। मामलों की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।