Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 10:24 AM
सदर पुलिस ने नशीले इंजैक्शन बरामद होने पर 2 लोगों को काबू किया है।
राजपुरा(निर्दोष): सदर पुलिस ने नशीले इंजैक्शन बरामद होने पर 2 लोगों को काबू किया है।
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह पुलिस पार्टी के साथ राजपुरा सरहिंद रोड पर स्थित ए.जी.एम. रिजोर्ट के पास मौजूद थे तो 2 लोगों को 180 नशीले इंजैक्शन सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हाल माछीवाड़ा लुधियाना निवासी गुरजीत सिंह, गांव खानपुर नवांशहर निवासी बलराज सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।