Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 02:20 PM
मामूली विवाद के चलते लंडेके निवासी मनप्रीत सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया। मैहना पुलिस द्वारा सीता निवासी गांव धर्म सिंह वाला, रामा, मिलन, नवी निवासी गांव रोडे, अमरीक सिंह व मन्नू निवासी बाघापुराना...
मोगा (आजाद): मामूली विवाद के चलते लंडेके निवासी मनप्रीत सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया। मैहना पुलिस द्वारा सीता निवासी गांव धर्म सिंह वाला, रामा, मिलन, नवी निवासी गांव रोडे, अमरीक सिंह व मन्नू निवासी बाघापुराना तथा 8-10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सहायक थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों का घरेलू विवाद चल रहा है। मनप्रीत सिंह ने पुलिस को कहा कि कथित आरोपियों ने मिलीभगत कर घर में दाखिल होकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जब शोर मचाया तो कथित आरोपी वहां से भाग गए।