पांच किलो अफीम सहित दाे गिरफ्तार, पुलिस को देख भागने की कर रहे थे कोशिश

Edited By Mohit,Updated: 02 Dec, 2018 04:27 PM

young boys arrest police khanna

खन्ना पुलिस ने पांच किलो सौ ग्राम अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर यह भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ कर जांच की तो उन्होंने दोनो युवकों को पांच किलो सौ ग्राम अफीम के साथ काबू कर लिया।

खन्ना  (बिपन): खन्ना पुलिस ने पांच किलो सौ ग्राम अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर यह भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ कर जांच की तो उन्होंने दोनो युवकों को पांच किलो सौ ग्राम अफीम के साथ काबू कर लिया। दोनों आरोपी झारखंड के जिला चतरा के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

प्रेस कांफ्रेंस में एसपी खन्ना जसवीर सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स सेल खन्ना के इंचार्ज मनजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी प्रीस्टाइन माल के पास नाकाबंदी में मौजूद थी। इस दौरान दो लोग मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ से पैदल आ रहे थे। पुलिस को देखकर उन्होंने खिसकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुमन कुमार पुत्र शंकर मिस्त्री निवासी चारु, जिला चतरा, झारखंड और सौरव कुमार पुत्र किशोर राणा निवासी चारु, जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई। उनके पास पकड़े बैग में से 5 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की गई। एसपी के अनुसार पूछताछ में पुलिस को बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!