बेटे ने पिता व बहनों संग की महिला की पिटाई, घायल

Edited By Vatika,Updated: 13 Feb, 2019 03:14 PM

woman beaten

शहर के भट्टियां इलाके में एक महिला से मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। घायलावस्था में महिला को सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती कराना पड़ा। जहां पर पुलिस ने उसके बयान कलमबद्ध कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी थी।

खन्ना (सुनील): शहर के भट्टियां इलाके में एक महिला से मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। घायलावस्था में महिला को सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती कराना पड़ा। जहां पर पुलिस ने उसके बयान कलमबद्ध कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी थी। 

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सरबजीत कौर (45) पत्नी जगतार सिंह निवासी भटियां खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सिलाई कढ़ाई का काम करती है। उसने अपने किसी पड़ोसी से पैसे लेने हैं। गत दिन जब उन पड़ोसियों का लड़का उनकी गली में से गुजर रहा था तो उसने उसे पैसे देने के लिए अपने घर संदेशा देने की बात कही लेकिन कुछ ही देर बाद वह लड़का उसके घर आकर उसे गालियां देने लगा।

जब इस संबंध में वह 2 अन्य महिलाओं के साथ लड़के की मां को शिकायत करने के लिए उनके घर गई तो लड़के की मां ने भी उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। पड़ोसियों ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया, लेकिन शाम को लड़का अपने पिता और दोनों बहनों के साथ उनके घर के बाहर आते हुए उसे घर के बाहर बुलाया और चारों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पड़ोसियों ने उसे बचाया और उसके पति जगतार सिंह ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!