राइफल साफ करते समय चली गोली, मौत

Edited By Vatika,Updated: 29 Dec, 2019 11:57 AM

shot while cleaning rifle

शहर में 12 बोर की राइफल साफ करते समय गोली चलने से 1 व्यक्ति की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

दोराहा(गुरमीत कौर, सूद): शहर में 12 बोर की राइफल साफ करते समय गोली चलने से 1 व्यक्ति की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुसार सिटीजन वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान अरुण बैक्टर, निवासी अनाज मंडी की अपनी ही लाइसैंसी राइफल से गोली लगने से मौत हो गई।

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि घटना से पहले मृतक ने अपने परिवार के साथ बैठकर नाश्ता किया व कुछ समय के बाद वह अपने कमरे में चले गए जहां वह अपनी राइफल साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक राइफल का ट्रिगर दब गया और गोली उनके मुंह में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर पारिवारिक सदस्यों ने उनको शीघ्र ही दोराहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने मृत करार दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. दविन्द्रपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे। दूसरी तरफ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इस घटना की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई और लोग अरुण बैक्टर के परिवार के साथ दुख का प्रकटावा करने के लिए उनके गृह में पहुंचना शुरू हो गए। इस दौरान हलका विधायक लखबीर सिंह लक्खा, चेयरमैन बंत सिंह दोबर्जी प्रधान नगर कौंसल दोराहा, जिला परिषद के चेयरमैन यादविंद्र सिंह जंडाली, हरमिन्द्र सिंह ङ्क्षछदा घुडाली, कौंसलर सुदर्शन शर्मा पप्पू, कौंसलर राजबीर सिंह रूबल, एस.पी. शुक्ला, ऑल ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह जग्गी व शहर की अन्य शख्सियतें दुख प्रकट करने के लिए पहुंचीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!