शिवसेना हिन्द ने फूंका सिद्धू का पुतला

Edited By Vatika,Updated: 07 Dec, 2018 11:35 AM

shivsena protest

शिवसेना हिन्द  के पदाधिकारियों द्वारा आज खन्ना के खटीकां चौक में आई.एस.आई. एजैंट एवं खालिस्तानी प्रमुख गोपाल चावला और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पुतले को फूंककर जमकर नारेबाजी की गई

खन्ना(कमल): शिवसेना हिन्द  के पदाधिकारियों द्वारा आज खन्ना के खटीकां चौक में आई.एस.आई. एजैंट एवं खालिस्तानी प्रमुख गोपाल चावला और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पुतले को फूंककर जमकर नारेबाजी की गई और खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। शिवसेना  मजदूर शाखा के राष्ट्रीय प्रमुख अनुज गुप्ता ने राज्य के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान दौरे व सिद्धू के द्वारा लगातार दिए जा रहे घटिया बयानों की जहां जमकर आलोचना की। 

पदाधिकारियों ने कहा कि भारत का नमक खाकर जवान हुए नवजोत सिंह सिद्धू जबसे पाकिस्तान गए हैं तभी से वह भारत को भूलकर पाकिस्तान की ही भाषा बोलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू के देश या विदेश में कहीं भी दिए गए बयानों से देशद्रोही की गंध आती है। इस दौरान मान, मिंटू गोस्वामी, राजू आढ़ती, यशपाल गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, रिंकू कुमार और महिला विंग की ओर से शहरी प्रधान अंजू जिंदल, गुरजीत कौर खन्ना संगठन मंत्री आदि शामिल हुए।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ के गले लगना भारत माता के वीर सपूतों का अपमान 
राष्ट्रीय कोर कमेटी के चेयरमैन वैद अमरजीत शर्मा, अमित अरोड़ा, कश्मीर गिरि, मजदूर शाखा से राष्ट्रीय प्रमुख अनुज गुप्ता, पंजाब यूथ विंग के प्रधान संदीप वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में जाकर नवजोत सिंह सिद्धू का वहां के आर्मी चीफ सहित आई.एस.आई. एजैंट एवं खालिस्तानी प्रमुख गोपाल चावला के गले लगना भारत माता की आन व शान के लिए शहादत देने वाले भारत माता के वीर सपूतों का अपमान है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व ऑल इंडिया कांग्रेस के अध्यक्ष से मांग की कि नवजोत सिंह सिद्धू से कैबिनेट मंत्री का ताज छीनते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!