Edited By Mohit,Updated: 11 Jan, 2019 10:17 PM
पुलिस जिला खन्ना अधीन आते मोहनपुर गांव के पास जीटी रोड पर आज रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। जिस पर पुलिस ने लाश को अगले 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था।
खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना अधीन आते मोहनपुर गांव के पास जीटी रोड पर आज रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। जिस पर पुलिस ने लाश को अगले 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति मोहनपुर के पास जीटी रोड क्रास करने लगा था तो तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की उम्र 35 से 40 साल होने का अनुमान है।
क्या कहना है आईओ का
इस संबंध में जब केस से संबंधित आईओ से बातचीत की गई तो उन्होंने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसलिए कानून के मुताबिक अब 72 घंटे के लिए लाश को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पहचान न होने पर मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।