Edited By Mohit,Updated: 21 Feb, 2019 02:53 PM
मलेरकोटला रोड पर ईसड़ू गांव के पास आज उस समय दो लोगों की जान जाने से बची, जब तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। दोनों व्यक्तियों को गंभीर हालत में खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खन्ना (सुनील): मलेरकोटला रोड पर ईसड़ू गांव के पास आज उस समय दो लोगों की जान जाने से बची, जब तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। दोनों व्यक्तियों को गंभीर हालत में खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जफर इकबाल (20) पुत्र मोहम्मद शरीफ और जावेद इकबाल (25) पुत्र तालिब निवासी सुखराम कॉलोनी पटियाला जोकि कैटरिंग का काम करते हैं और आज खन्ना के किसी मैरिज पैलेस में काम करने के लिए टाटा 407 ट्रक में सवार होकर अपने अन्य साथियों के साथ बरनाला से खन्ना की तरफ आ रहे थे तो जैसे ही वह गांव ईसड़ू के पास पहुंचे तो उनके वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी।
जिसके चलते उनका वाहन असंतुलित होते हुए पलट गया और वह दोनों इस हादसे में गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस 108 की सहायता से खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।