सौतेले बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, फरार

Edited By Vatika,Updated: 17 Jan, 2020 11:40 AM

rape with minor girl

इस कलयुगी समाज में आज फिर बाप-बेटी का नाजुक रिश्ता कलंकित होता हुआ तारतार हो गया।

खन्ना: इस कलयुगी समाज में आज फिर बाप-बेटी का नाजुक रिश्ता कलंकित होता हुआ तारतार हो गया। बाप के साए में बड़ी हुई नाबालिग बेटी उसी के दुष्कर्म का शिकार हो गई। पुलिस ने इस घिनौनी हरकत पर सख्त संज्ञान लेते हुए शिकायतकत्र्ता की शिकायत पर कथित आरोपी जङ्क्षतदर सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 के अधीन मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के  लिएटीमें रवाना कर दी हैं। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयानों में नाबालिग ने बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदी था जिससे दुखी होकर उसकी मां 10 वर्षों से जङ्क्षतदर सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वह जतिंदर सिंह को पिता मानती थी। घटना वाले दिन जतिंदर सिंह उसे अपनी कार में बैठाकर समराला शहर की तरफ ले आया, जहां सुनसान जगह पर कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने सारी बात मां को बताई। मां की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। एस.एच.ओ. सिकंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर उसका मैडीकल करवाते हुए कथित आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। कथित आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!