Edited By Vatika,Updated: 16 Nov, 2018 01:19 PM
एस.पी. (आई.) जसवीर सिंह की निगरानी में डी.एस.पी. (आई.) जगविन्दर सिंह चीमा, डी.एस.पी. समराला हरसिमरत सिंह शेतरा, सी.आई.ए. स्टाफ खन्ना के इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजिन्दर सिंह के सहायक थानेदार अवतार सिंह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की...
खन्न(कमल): एस.पी. (आई.) जसवीर सिंह की निगरानी में डी.एस.पी. (आई.) जगविन्दर सिंह चीमा, डी.एस.पी. समराला हरसिमरत सिंह शेतरा, सी.आई.ए. स्टाफ खन्ना के इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजिन्दर सिंह के सहायक थानेदार अवतार सिंह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चैकिंग संबंधी टी-प्वाइंट गांव कौड़ी में उपस्थित थे।
इसी दौरान गांव कौड़ी की तरफ से आ रही एक होंडा सिटी कार नंबर पी.बी.08 बी.जी. 8583 को रोक कर पुलिस पार्टी ने चैक किया तो तलाशी दौरान कार की डिक्की में से 30 पेटियां शराब (सेल फॉर इन चंडीगढ़) जिनमें 10 पेटियां शराब मार्का नैना और 20 पेटियां टैंगो संतरा बरामद हुईं। थाना सदर खन्ना की पुलिस पार्टी ने कार चालक हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र परमजीत सिंह निवासी मकान नंबर 888 गली नंबर 2, वार्ड नंबर 10, मोहल्ला धूमण जगराओं को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करकेआगे वाली कार्रवाई शुरू कर दी है।