Edited By swetha,Updated: 11 Feb, 2019 09:27 AM
थाना सदर खन्ना ने 2001 के एक मामलों में चल रहे भगौड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
खन्ना(कमल): थाना सदर खन्ना ने 2001 के एक मामलों में चल रहे भगौड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने जानकारी देते हुए कहा कि समाज विरोधी तत्वों और भगौड़ों को गिरफ्तार करने के लिए शुरू की मुहिम के अंतर्गत थाना सदर खन्ना के एस.एच.ओ. इंस. बलजिन्द्र सिंह और सहायक थानेदार रघबीर सिंह की पुलिस पार्टी द्वारा एफ.आई.आर. नं.-32 / 03.03.2001 के अंतर्गत धारा 399/402 के एक मामले में चले आ रहे कथित आरोपी भगौड़े दलजीत सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी मोगा को गिरफ्तार किया गया। कथित आरोपी के खिलाफ कानून अनुसार बनती अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।