Edited By swetha,Updated: 13 Dec, 2019 09:38 AM
सिटी 2 पुलिस ने एक व्यक्ति को 8 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।
खन्ना: सिटी 2 पुलिस ने एक व्यक्ति को 8 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. विनोद कुमार ने बताया कि उनके निर्देशों पर थानेदार बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में असमाजिक तत्वों की तलाश में स्थानीय सरकारू मल स्कूल के पास मौजूद थी तो तभी पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया।
पुलिस को देखकर जैसे ही वह पीछे की ओर भागा तो पुलिस ने उसे काबू कर उसकी जेब की तलाशी ली तो उसके पास से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कथित आरोपी की पहचान राजन कुमार पुत्र बलविंद्र कुमार निवासी गली नंबर 8 गुरु नानक नगर अमलोह रोड खन्ना के तौर पर हुई है। मामले की जांच कर रहे आई.ओ. थानेदार बलजिंदर सिंह ने बताया कि कथित आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करने के उपरांत एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया है।