एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की आमद शुरू

Edited By Vatika,Updated: 26 Sep, 2018 11:56 AM

paddy arrival begins in anaj mandi khanna

एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की फसल आनी आरंभ हो गई है। चाहे सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से आरंभ होनी है। आज पहले दिन खन्ना मंडी में धान की खरीद निजी एजैंसी की तरफ से की गई।

खन्ना(कमल): एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की फसल आनी आरंभ हो गई है। चाहे सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से आरंभ होनी है। आज पहले दिन खन्ना मंडी में धान की खरीद निजी एजैंसी की तरफ से की गई। 

आज खन्ना मंडी में बासमती की अग्रिम 1509 किस्म की फसल मैस. सोहन सिंह रोशा एंड संज की आढ़त की दुकान पर गांव गलवड्डी के किसान गुरमुख सिंह लेकर आया। आज मार्कीट कमेटी खन्ना के मंडी सुपरवाइजर रणजीत सिंह, ऑक्शन रिकार्डर बलवीर सिंह की तरफ से बासमती की पहली फसल की बोली करवाई गई, जोकि निजी एजैंसी लव कुश नामक व्यापारी ने 2400 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की। 

इस मौके पर मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हरबंस सिंह रोशा ने बातचीत करते कहा कि खेतों में अग्रिम फसल तो तैयार है परन्तु बारिश पडऩे के कारण इसका या तो नुक्सान हो गया या नमी ग्रस्त होने के कारण कुछ दिनों के बाद मंडी में आने लगेगी। उन्होंने बताया कि सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होती है। इस अवसर पर वेद प्रकाश, राजिंद्र पप्पू, सतीश कुमार, नरिन्द्र कुमार, अमित बांसल, कर्म चंद, मेहर चंद, अश्विनी कुमार आदि भी उपस्थित थे।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!