Edited By bhavita joshi,Updated: 18 Nov, 2018 12:41 PM
प्रशासन की नाकामी के चलते शहर में रोजाना ही आवारा पशुओं विशेषकर सांडों...
खन्ना (सुनील): प्रशासन की नाकामी के चलते शहर में रोजाना ही आवारा पशुओं विशेषकर सांडों की चपेट में आकर लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। यह सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन मानों कुंभकर्णी नींद सोया पड़ा है।
शहर में आज एक सांड द्वारा किए गए हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को अति गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया है। घायल गोपाल सिंह चहुआ राम वासी ललहेड़ी रोड जब अपने घर के बाहर मौजूद था तो वहां से गुजर रहे एक सांड ने उस पर अचानक हमला कर दिया।