Edited By Vatika,Updated: 19 Sep, 2018 01:38 PM
इंस्टाग्राम पर जाली आई.डी. बनाकर ननद को बदनाम करने वाली भाभी रमनदीप पुत्री सुरिंदरपाल निवासी मकान नंबर 269 वार्ड नंबर 5 नजदीक सिविल डिस्पैंसरी नजदीक ग्रेन मार्कीट दोराहा के खिलाफ आई.टी. एक्ट 2000 की धारा 67 और 67ए के तहत मामला दर्ज करके कथित आरोपी...
खन्ना (सुनील): इंस्टाग्राम पर जाली आई.डी. बनाकर ननद को बदनाम करने वाली भाभी रमनदीप पुत्री सुरिंदरपाल निवासी मकान नंबर 269 वार्ड नंबर 5 नजदीक सिविल डिस्पैंसरी नजदीक ग्रेन मार्कीट दोराहा के खिलाफ आई.टी. एक्ट 2000 की धारा 67 और 67ए के तहत मामला दर्ज करके कथित आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने काफी मशक्कत के उपरांत आखिरकार आज चालाक भाभी को मात देते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान भाभी ने अपना गुनाह कबूलते हुए पश्चाताप भी किया। बता दें कि पुलिस के लिए यह अज्ञात महिला जी का जंजाल बनी हुई थी जिसे गिरफ्तार करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बन चुका था।
एस.एस.पी. ध्रुव दहिया के निर्देशों पर सिटी एस.एच.ओ. रजनीश सूद के कुशल नेतृत्व में आखिरकार कथित महिला आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत उसकी मैडिकल जांच करवाने के बाद उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां पर अदालत के आदेशों पर महिला को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।