Edited By Vatika,Updated: 26 Mar, 2019 02:06 PM
शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित गगन स्पोर्ट्स एंड फिटनैस सैंटर खन्ना की तरफ से करवाए मंडी गोबिन्दगढ़ सिटी रन-2019 के दौरान 5 किलोमीटर दौड़ में 19 पल्स वर्ग ग्रुप में खन्ना के न्यू माडल टाऊन की नैैन्सी सुपुत्री चमन लाल ने अपने ग्रुप में पहला...
खन्ना (कमल): शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित गगन स्पोर्ट्स एंड फिटनैस सैंटर खन्ना की तरफ से करवाए मंडी गोबिन्दगढ़ सिटी रन-2019 के दौरान 5 किलोमीटर दौड़ में 19 पल्स वर्ग ग्रुप में खन्ना के न्यू माडल टाऊन की नैैन्सी सुपुत्री चमन लाल ने अपने ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त करके खन्ना इलाके का नाम रोशन किया है।
उसकी इस प्राप्ति पर वार्ड नंबर-17 के कौंसलर सुरिन्दर कुमार बावा ने उसके पिता चमन लाल, माता मोतिया रानी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस ब‘ची द्वारा रोजमर्रा की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है जो इसने यह सफलता प्राप्त की है। लड़कियां भी किसी काम में लड़कों से कम नहीं हैं। इसलिए हमें लड़कियों को पढ़ाने के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए।