Edited By Vatika,Updated: 12 Mar, 2019 10:38 AM
खन्ना पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार उपरांत कत्ल करने के मामले में 2 आरोपियों को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भागने की फिराक में थे और उसी दौरान पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन से धर...
खन्ना (कमल): खन्ना पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार उपरांत कत्ल करने के मामले में 2 आरोपियों को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भागने की फिराक में थे और उसी दौरान पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।
जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख ध्रुव दहिया ने बताया कि खन्ना पुलिस की तरफ से पीड़ित बच्ची (7 साल 6 महीने) के साथ हुए अगवा, रेप और कत्ल के आरोपियों विनोद शाह (20 /21) पुत्र शुभ नारायण निवासी बनूआ जिला दुमरिया (यू.पी.) और उसके साथी रोहित कुमार (18 /19) को रेलवे स्टेशन दोराहा से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी ट्रेन के जरिए दोराहा से भागने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पूछताछ में माना कि उन्होंने ब‘ची के पिता के साथ बैठकर पहले शराब पी और उसके बाद घर में मौजूद बच्ची को टोफियां देने के बहाने अगवा कर रेलवे लाइन दोराहा के पास खाली गोदाम में उसके साथ रेप किया और बाद में उसके सिर पर ईंट का प्रहार किया और उसके उपरांत गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
उन्होंने आगे बताया कि एस.एच.ओ. दोराहा इंस्पैक्टर करनैल सिंह समेत पुलिस पार्टी ने मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए गहनता से इस मामले की जांच करते हुए कुछ ही घंटों में मामले की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है।