चुनावी रंजिश के चलते घर में घुसकर किया हमला, 5 नामजद

Edited By Vatika,Updated: 15 Jan, 2019 11:45 AM

murder

पुलिस ने सतनाम सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी गांव इकोलाहा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह बिल्ला पुत्र परमजीत सिंह, अरफ पुत्र रमजान, मंगू पुत्र रमजान, मनी ग्रेवाल सभी निवासी इकोलाहा के साथ-साथ 6-7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ...

खन्ना(सुनील): पुलिस ने सतनाम सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी गांव इकोलाहा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह बिल्ला पुत्र परमजीत सिंह, अरफ पुत्र रमजान, मंगू पुत्र रमजान, मनी ग्रेवाल सभी निवासी इकोलाहा के साथ-साथ 6-7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई आरंभ कर दी थी।

सतनाम के अनुसार रविवार की रात को बचित्र सिंह के दोहते की लोहड़ी पर्व पर डी.जे. लगाकर त्यौहार मनाया जा रहा था। रात लगभग 9 बजे अरविंदर सिंह नोनू अपनी कार में कुछ व्यक्ति लेकर वहां पर आ गया। इनके पास लोहे की पाइपें और तेजधार हथियार थे। तभी ट्रैक्टर लेकर बिल्ला भी आ गया। इन लोगों ने यह कह कर हमला किया कि पंचायती चुनावों में आजाद उम्मीदवार तिरलोचन सिंह डी.सी. की मदद करने का मजा चखाते हैं। इतना कहते हुए सतनाम पर हमला कर घायल कर दिया गया। तभी उसे बचाने उसका भाई परमिंदर सिंह, जगविंदर सिंह, दविंदर सिंह, बचित्र सिंह, गुरजिंदर सिंह आए। हमलावरों ने इन सभी पर भी हमला कर दिया।

हमले के बाद इन लोगों ने रिहायशी मकान का गेट बंद करके बाहर खड़ी उनकी गाडिय़ां तोड़ दीं। मकान के शीशे तोड़कर और महिलाओं से भी हाथापाई की। घायलावस्था में उन्हें आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल खन्ना दाखिल कराया। सतनाम का आरोप है कि हमला करने वाले कांग्रेस के समर्थक हैं और पंचायती चुनावों में उनके उम्मीदवार के खिलाफ त्रिलोचन सिंह मैदान में थे। वहीं हमले में घायल कथित आरोपियों के भी कुछ लोग सिविल अस्पताल में बीती रात को पहुंचे थे, जिसके कारण एमरजैंसी वार्ड में भी दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई थी, जिस पर ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर को काल करके पुलिस को बुलाना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!