Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2018 02:12 PM
मलोट में अकाली-भाजपा गठजोड़ की तरफ से किसान कल्याण रैली में लाखों किसान और नेताओं का रैली में पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के सूबा प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा ने धन्यवाद किया।
खन्ना (कमल): मलोट में अकाली-भाजपा गठजोड़ की तरफ से किसान कल्याण रैली में लाखों किसान और नेताओं का रैली में पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के सूबा प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा ने धन्यवाद किया।
इस रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने पर चीमा की तरफ से उनका स्वागत करने के साथ-साथ फसलों के मूल्य में रिकार्ड तोड़ विस्तार करने का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने चीमा को और मजबूत होकर पार्टी का काम करने की प्रोत्साहना दी। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह आदि भी उपस्थित थे।