Edited By Vatika,Updated: 19 Nov, 2018 12:31 PM
स्थानीय बाजीगर बस्ती का निवासी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। काफी समय तक तलाश करने के बाद भी जब पारिवारिक सदस्यों के हाथ खाली रहे तो घटना की सूचना सिटी-2 पुलिस को दी गई। पुलिस ने लापता व्यक्ति की हर तरफ तलाश आरंभ कर दी है।
खन्ना (सुनील): स्थानीय बाजीगर बस्ती का निवासी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। काफी समय तक तलाश करने के बाद भी जब पारिवारिक सदस्यों के हाथ खाली रहे तो घटना की सूचना सिटी-2 पुलिस को दी गई। पुलिस ने लापता व्यक्ति की हर तरफ तलाश आरंभ कर दी है।
समाचार लिखे जाने तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला था। पारिवारिक सदस्यों ने लापता सदस्य की तलाश में सरहिन्द के साथ अन्य नहरों पर भी जाते हुए जानकारी लेने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार हरदल (35) पुत्र जपन सिंह निवासी बाजीगर बस्ती 3 दिन पहले अपनी बहन को मिलने के लिए अम्बाला गया था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। उसके परिजनों द्वारा उसकी बहुत तलाश की गई लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। जब इस संबंधी आई.ओ. से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने वायरलैस के माध्यम से सभी थानों को सूचित कर दिया है। पुलिस द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।